logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Yavatmal: जंगली प्राणीयों के हमलें में प्राणहानी होने पर ग्रापं.से मिलेंगी आर्थिक सहायता


  • सामान्य निधी ओर सरपंच के मानधन से दी जाएंगी आर्थिक मदद

आर्णी. आर्णी तहसील के केळझरा कोलवन में 30 सितंबर को हुई आमसभा में जंगली प्राणीयों के हमलें में मनुष्यहानी होने पर संबंधितों को 20 हजार रुपए, गंभीर घायल होनेवाले व्यक्ती को ईलाज के लिए तात्काल 10 हजार रुपयों की मदद, दुर्घटना में मनुष्यहानी होनेवाले परिवार को 20 हजार रुपयों की मदद तथा दुर्घटना में हाथपैर आंख गंवानेवाले को ईलाज के लिए 10 हजार रुपयों की आर्थिक मदद ग्रामपंचायत के सामान्य निधी के तहत 50 फिसद और सरपंच के मानधन से 50 फिसद इस तरह आर्थिक सहयोग किया जाएंगा, ग्रापं.की सभा में चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को मंजुर कर इसकी घोषणा की गयी.

किसी छोटे से गांव में कर वसुली कम होने के बावजुद सरपंच के मानधन जैसे अल्प राशि में भी जनहित में यह फैसला लेने का उपक्रम जिले में पहली बार किसी ग्रामपंचायत ने लिया है.जिससे केलझरा को.ग्रामपंचात की सभी स्तरों पर सराहना की जा रही है.

राज्य सरकार से इस तरह की घटनाओं में घायलों को दी जानेवाली सरकारी आर्थिक मदद में काफी देरी होती है, घायल को इसका अनुदान तात्काल न मिलने से हमने यह फैसला लिया है, ग्रामपंचायत के कामकाज के प्रस्ताव में मैने यह विषय सुझाया था, गांव के किसी नागरिक के साथ जंगली प्राणी के हमले की इस तरह की दुर्घटना होती है तब उसे ईलाज के लिए तात्काल आर्थिक जरुरत होती है, उन्हे तात्काल मदद देकर हम मनुष्यहानी टाल सकते है, इससे पुर्व मनुष्यहानी होने पर संबंधित परिवार को 20 हजार रुपये आर्थिक मदद देने पर चर्चा कर यह फैसला लिया गया.