logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, मौके पार दो की मौत; गैस कटर से काटकर निकाली गई बॉडी


वर्धा: वर्धा-आर्वी रोड पर एक भीषण हादसा हुआ, जहां तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कर में सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रज्वल राजेंद्र डंभारे(25) और राहुल ओमदेव धोंगडे (35), आंजी निवासी के रूप में की गई है। दुर्घटना कितनी भीषण होगी इसी से समझा जा सकता है दोनों मृतकों की बॉडी तीन घंटे तक कार में फांसी रही, आखिर में गैस कटर से काटकर दोनों के मृत शरीर को निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार रात में हुई। वहीं गुरुवार सुबह जब लोग वॉक के लिए निकले तब इसका खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस दुर्घटना में मारुती आल्टो क्रमांक एमएच 32सी8454 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ड्राइवर साइड का हिस्सा तो चिपक गया। वहीं इस हादसे में दो युवको की मौत होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।