logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

तडस के बेटे ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित, सुषमा अंधारे को दी अपना घर संभालने की सलाह


वर्धा: पूजा तड़स के आरोपों के बाद पंकज तड़स ने भी प्रतिक्रिया दी है। पंकज ने कहा है कि पूजा और सुषमा अंधारे द्वारा लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पंकज ने कहा, “मैं तडस साहब के साथ नहीं रहता। भले ही हम एक ही इलाके में रहते हैं। लेकिन उनका और मेरा घर अलग-अलग है। उन्होंने मुझे बेदखल भी कर दिया है।"   

पंकज ने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान ही यह मुद्दा क्यों निकाला गया।” उन्होंने सुषम अंधारे को अपने परिवार में झांकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने पति से रिश्ता जोड़िए, दूसरे के घर में आग लगाना बंद करिए।

पंकज ने कहा, “यह राजकीय षडियंत्र है, वरना नेताओं को लेकर पत्रकार परिषद् क्यों की जा रही है।” पंकज तडस ने कहा, “शिकायत में मेरे पूरे परिवार का नाम था। यह 2020 की घटना है. इसमें मैंने कोर्ट के सामने सारे सबूत पेश किए हैं कि 10 लोगों ने हनी ट्रैप के जरिए मेरे साथ धोखाधड़ी की।”

पंकज ने बताया कि उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। उनमें से कुछ आज जमानत पर बाहर हैं। ये पूजा तड़स हैं, जानबूझ कर कोर्ट में पेश नहीं होती। पकज ने कहा, “हमने उसके खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला भी दर्ज कराया है। साथ ही, मैंने अपनी शादी को रद्द करने के लिए अदालत का रुख भी किया है।”