logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: केलापुर में भयानक हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, चार की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी


वर्धा: नागपुर मुंबई हाईवे पर एक ऑटो रिक्शा और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

ऑटो से पुलगांव की ओर जा रहा था, जिसमें सात लोग साप्ताहिक बाजार जाने के लिए सवार हुए थे. इसी दौरान केलापुर की ओर से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना दोपहर करीब 1 बजे के बीच हुई.

घटना की जानकारी मिलने पर केलापुर के पुलिस पाटिल और नागरिक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसमें ऑटो चालक सागर मराठे, सुमित्रा कौराती, भीमराव पाटिल और दो अन्य घायल हुए थे. जिनमें से भीमराव पाटिल और सुनीता कौराती की इलाज के दौरान मौत हो गई.

फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उधर, घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है. वहीं पुलगांव पुलिस आगे की जांच कर रही है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से केलापुर गांव में मातम पसर गया है.