logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

वर्धा रेलवे स्टेशन की जल्द बदलेगी सूरत, एडीआरएम हरी सिंह बोले- दिसंबर महीने में जारी होगा टेंडर 


वर्धा: केंद्र सरकार देश भर के 500 से ज्यादा रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित कर रही है। कई स्टेशनों का काम भी शुरू कर दिया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने नागपुर के बर्डी और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना का भूमिपूजन किया था। इसके बाद से ही वर्धा रेलवे स्टेशन के भी विकास की मांग उठने लगी थी। इसी को लेकर मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के एडीआरएम हरी सिंह ने बड़ी जानकारी दी है। जिसके तहत वर्धा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास काम की शुरुआत हो गई और आने वाले दिसंबर महीने में इसका टेंडर जारी किया जाएगा।

अमृत भारत योजना के तहत होंगे स्टेशन का निर्माण

एक तरफ सिंह ने जहां वर्धा स्टेशन के निर्माण को लेकर बड़ी बात कही। वहीं जिले के अन्य स्टेशन के विकास पर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, जिले के अंदर आने वाले कई प्रमुख स्टेशन को भारत अमृत योजना के तहत विकसित किया जाएगा। जिसमें सेवाग्राम, पुलगांव, हिंगणघाट शामिल है।

सुविधाओं का होगा निर्माण 

सिंह ने बताया कि, योजना के तहत इन स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म प्रदान किए जाएंगे। प्लेटफार्मों की लंबाई आमतौर पर 840 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। गिट्टी रहित ट्रेक बनेगा। इंटरनेट की सुविधा विकसित होगी। पैदल मार्ग बनेंगे। आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। वेटिंग रूम बनाए जाएंगे और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा की जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म शेड का विस्तार, कोच इंडिकेटर, अलाउंस सिस्टम, फुटओवर ब्रिज, प्रतिक्षालय, लिफ्ट, सुलभ कंपलेक्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।

इस योजनाओं के लिए जारी हुआ फंड:

वर्धा-नांदेड़ (बस्ता-यवतमाल-पुसद) लाइन के लिए - 300 करोड़ 
वर्धा-नागपुर तीसरी लाइन   -  150 करोड़ 
वर्धा-बल्लारशाह तीसरी लाइन- 300 करोड़ 
वर्धा-नागपुर चौथी लाइन- 150 करोड़