logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई,एक की मौत दो घायल


वर्धा:वर्धा जिले के तहत आने वाले कारंजा घाडगे के पास एक तेज रफ़्तार कार बीच सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई इस घटना में कार में सवार एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख़्मी हो गए.जख्मियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के कुछ बिल्डर प्रॉपर्टी के काम से अमरावती जा रहे थे.इसी दौरान ठाणेगाव के पास टोयोटा गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। कार के टकराने के बाद वह सड़क पर लगभग दो से तीन बार पलटी खा कर सड़क के एक छोर में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चला रहे चंदन विजय प्रसाद,निवासी बेलतरोडी नागपूर की मौत हो गई जबकि हिरालाल अग्निहोत्री, सुरेश कुसरकर गंभीर रूप से जख़्मी हो गए.ज़ख़्मियो को ईलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.