logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

विवादों में फंसे हिंदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने दिया इस्तीफा


वर्धा: वर्धा स्थित महात्मा गांधी आंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रा.रजनीश कुमार शुक्ल ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है.कई संगीन आरोपों का सामना कर रहे कुलगुरु पर कई तरह के आरोप लगे,छात्रों का एक धड़ा लगातार कुलगुरु के इस्तीफ़े की मांग पर अड़ा हुआ था.शुक्ल ने लगभग चार सालों तक इस पद पर सेवा दी.लेकिन विवाद में पड़ने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ना ही पड़ा.चार वर्षो का उनका कार्यकाल लगातार विवादों से भरा रहा.विद्यार्थी संगठन से उनका विवाद,प्राध्यापकों का निलंबन,महिला अधिकारी से साथ लीक हुई उनकी बातचीत,ज़हर पीने का घटनाक्रम इन सारी वजहों से विश्वविद्यालय ख़ासी चर्चा में रहा.विवाद के चलते हालही में राष्ट्रपति से ऐन वक्त पर दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहने से माना कर दिया था जिस वजह से विश्वविद्यालय की ख़ासी फ़जीहत हुई.शुरुवात में खुद सामने आने से बचने वाले कुलगुरु ने आख़िरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अपनी बात रखी इसके बाद प्र कुलगुरु का मामला सामने आया.इन सारे विवादों के चलते आख़िरकार कुलगुरु ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया है.कुलसचिव कादर नवाज खान ने इस बारे में पुष्टि की है.पद की तात्कालिक जिम्मेदारी फ़िलहाल वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एल. कारुण्यकरा को सौंपी गयी है.