logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: सेवाग्राम आश्रम पहुंचे आमिर खान, कहा- महात्मा गांधी के विचारों का मुझ पर विशेष प्रभाव


वर्धा: अभिनेता आमिर खान एक दिन के दौरे पर वर्धा पहुंचे। जहां उन्होंने सेवाग्राम स्थित महात्मा गांधी के आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "महात्माजी के विचार सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। इस जगह पर आकर मुझे एक नई खुशी और मानसिक शांति मिली। महात्माजी के विचारों का मुझ पर विशेष प्रभाव पड़ा है।"

अभिनेता ने कहा, "महात्मा गांधी के इस विश्व प्रसिद्ध आश्रम में आने का यह मेरा पहला अवसर है। महात्माजी के विचार सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। इस जगह पर आकर मुझे एक नई खुशी और मानसिक शांति मिली। महात्माजी के विचारों का मुझ पर विशेष प्रभाव पड़ा है। आमिर खान ने आश्रम में बापू कुटी, निवास और अन्य ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जाना। इस भवन को देखकर मन धन्य हो गया। जिस स्थान पर महात्मा जी कई वर्षों तक रहे, वहां जाकर इतिहास को समझने में आनंद आता है। आमिर खान ने कहा कि आज यहां आकर जो खुशी महसूस हुई उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।"

अभिनेता खान ने पानी फाउंडेशन नाम का एनजीओ है, इसके माध्यम से वह पानी को लेकर काम करते हैं। पानी को बचाने के लिए उनकी संस्था ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर 'किसान कप' शुरू किया है। इसके माध्यम से वह इस क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले को यह कप देना शुरू किया है। प्रतियोगिता का पहला आयोजन हिंदी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां अतिथि के तौर पर वह शामिल हुए। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अभिनेता ने वहां मौजूद सभी किसानों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को समझा। आमिर खान ने विश्वास जताया कि इस पहल से वर्धा जिला एक मॉडल बनकर उभरेगा। शुरुआत में आमिर खान कलेक्टर राहुल कार्डेले के निवास पर गए। कार्डेले ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन अपने परिवार के साथ मौजूद थे।