logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: चोरे के खिलाफ फिर एक FIR, मांगी थी 25 लाख की फिरौती


वर्धा: संस्थाचालक को धमकी देकर 25 लाख रुपयों की फिरौती मांगने के प्रकरण में मंगेश विठ्ठल चोरे के खिलाफ फिर मामला सावंगी पुलिस में दर्ज किया गया है़ चोरे के विरुध्द इसके पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज है़ फिलहाल वह जेल में होने की जानकारी है.

ज्ञात हो कि, नेरी पुनर्वसन निवासी मंगशे चोरे विभिन्न अपराधो में लिफ्त है. मारपीट, फिरौती, धोखाधडी आदि प्रकरणो के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया़ पुछताछ व जांच में चौकानेवाली बाते सामने आयी़ विविध प्रकरणो में पुलिस ने उसी कस्टडी भी प्राप्त की थी. फिलहाल मंगेश चोरे जेल में कैद है़ ऐसे में 25 फरवरी को सावंगी थाने में उसके खिलाफ फिर एक मामला दर्ज किया गया.

स्नेहलनगर निवासी दिनेश वासुदेव चन्नावार (61) की येलाकेली में चन्नावार ई विद्या मंदिर स्कूल है. स्कूल में येलाकेली निवासी देवानंद सुरेश बाराहाते (45) को बतौर उपसंचालक के रुप में काम पर लेने की मांग चोरे ने की थी. ऐसा नहीं किया तो झूटी शिकायत में फंसाकर बदनामी की धमकी दी. अन्यथा प्रकरण निपटाना हैं तो 25 लाख रुपये फिरौती देनी होगी, ऐसा कहा. इसमें 3 लाख रुपये चोरे ने लिये भी थे. इस प्रकरण में सावंगी पुलिस ने मंगेश चोरे व देवानंद बाराहाते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है़ चोरे के अन्य कुछ प्रकरण उजागर होने की संभावना पुलिस ने जताई है.