logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: लोकसभा में उठा बोगा बीज का मुद्दा, सांसद रामदास तड़स सीबीआई जांच की मांग


वर्धा: विदर्भ में बोगस बीज बिक्री का मामला जोर-शोर से उठाया जा रहा है। यह मुद्दा आज लोकसभा में उठाया गया। वर्धा से सांसद रामदास तड़स ने मुद्दा उठाते हुए इसकी जांच सीबीआई से करने की मांग की है। 

 शून्यकाल में केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष बोगस बीज मामले को उठाते हुए तडस ने कहा, “वर्धा जिले के एक गोदाम से डेढ़ करोड़ रुपये के फर्जी बीज जब्त किये गये। कई राज्यों में फर्जी बीज बिक्री के प्रचलन को देखते हुए इस मामले की जांच की जानी चाहिए। गिरोह ने अकेले विदर्भ में 14 टन फर्जी बीज बेचा है।”

उन्होंने आगे कहा, "किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसलिए भविष्य में कोई भी ऐसा कुकृत्य नहीं करेगा। किसान बहुत अच्छी तरह से बुआई की व्यवस्था करते हैं। उसका विश्वास टूट गया है।