logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: नाबालिग का किया बाल विवाह, बच्ची हुई गर्भवती; ऐसे खुला राज


वर्धा: जिले के सिंधी तहसील में एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शादी करने का मामला सामने आया है। यही नहीं बच्ची दो महीने की गर्भवती भी निकली। मामला सामने आते ही पुलिस ने बच्ची के परिजनों के खिलाफ बाल विवाह और पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती का उसके मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम हो गया। इसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने युवक और नाबालिग की शादी करा दी। शादी के दो महीने के बाद अचानक बच्ची के पेट में दर्द उठा। जिसके बाद उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जाया गया।

जांच करने पर बच्ची दो महीने की गर्भवती निकली। बच्ची के नाबालिग होने की जानकारी मिलते ही डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ बाल विवाह और पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।