logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्या, सांसद तडस के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


वर्धा: जिले के तलेगांव टालाटूले से बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तरफ प्यार में तेजाब डालकर 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या करने की घटना सामने आई है। नाबालिग पिछले दो दिन से लापता थी। शुक्रवार को उसकी लाश एक खेत में खुदे कुएं से बरामद की गई। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही आरोपी युवक गोपाल फाटे को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे महत्वपूर्ण यह की पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। सांसद रामदास तडस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।  

नाबालिग के भाई और भाभी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गोपाल पिछले कई दिनों से नाबालिग को उसके साथ चलने के लिए परेशान कर रहा था। वहीं जब नाबालिग ने उसे मना किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बात की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद नाबालिग अपने भाई और भाभी के साथ अल्लीपुर पुलिस स्टेशन के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने करने की मांग की लेकिन  पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। 

पुलिस ने दर्ज  नहीं किया मामला 


नाबालिग के भाभी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब हम पुलिस थाना पहुंचे ने उन्होंने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, अभी केवल धमकी दिन है न, लेकर भागा नहीं है। जब भागेगा तब आना तब मामला दर्ज करेंगे। 

पुलिस ने बोलने से किया इनकार 


नाबालिग की हत्या के बाद ग्रामीणों में रोष का माहौल है। जैसे ही जिला मुख्यालय में नाबालिग का मृत देह पोस्टमार्टम पहुंचा तो वहां का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बोलने से ज्यादा बताने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है तब तक कुछ नहीं बता सकते हैं।