logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: नारा 22 नल योजना से मुश्किल में किसान, पाइपलाइन लीकेज से संतरा के पेड़ रहे सुख


वर्धा: ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का हल करने के लिए राज्य सरकार ने नारा 22 नल योजना शुरू की है। जिसके माध्यम से हर घर में नल से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नागरिकों के सुविधा के लिए शुरू यहाँ योजना किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। पाइप लाइन लीकेज के कारण खेतों में पानी घुस रहा है, जिसके कारण संतरा के पेड़ सुख रहे हैं।

ब्लीचिंग होने से सुख रहे पेंड

सरकार ने किसानों के खेतों से पानी की लाइन डाली हुई है। वहीं पिछले छह महीने से पानी का लीकेज होने के कारण पानी खेतों में जा रहा है। वहीं पानी में ब्लीचिंग होने के कारण आठ साल पुराने संतरा के पेड़ पूरी तरह सुख गए हैं।

नहीं है प्रशासन का ध्यान

नल योजना में कई जगह लीकेज होने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान न देने के कारण तालुका में बड़ी संख्या में यह प्रथा चल रही है। नारा 22 योजना जिला परिषद के माध्यम से चल रही है, मेंटेनेंस का काम ठेकेदार को दिया गया है, लेकिन पिछले कई दिनों से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

पाइप लाइन कई वर्षों से चल रही है, कई जगहों पर रिसाव हो रहा है, पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। वहीं इस पानी की आपूर्ति गांव में की जा रही है। गंदा पानी ग्रामीणों के पीने के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इसे ठीक करने की मांग की है।