logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: एमआईडीसी स्थित कबाड़ गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान


वर्धा: शहर के एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित आज बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आग लग गई। आग देखते ही देखते पुरे गोदाम में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया जारहा है। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं आग की खबर लगते ही सांसद रामदास तडस और जिलाधिकारी राहुल कर्डिले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, एमआईडीसी में ऑल हुसेन ग्रुप काफ उद्योग की प्लास्टिक प्रोडक्शन यूनिट है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब यूनिट के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग पुरे गोदाम में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव स्थित आर्मी डिपो से अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन पुराने प्लास्टिक, पीने के पानी की बोतलें, लकड़ी के छींटे से आग भड़कती रही। इसके बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि वर्धा और उसके आसपास से पांच दमकल वाहनों से आग पर काबू पाना संभव नहीं है, तो बुटीबोरी और अन्य स्थानों से वाहनों को बुलाया गया।

वहीं आग की जानकारी मिलते ही सांसद रामदास तडस और जिलाधिकारी राहुल कर्डिले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। करीब कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस समय यह आग लगी उस समय कारखने में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी नहीं हुई। 

फायर स्टेशन नहीं होने पर सांसद जताई नाराजगी 

एमआईडीसी में  अनेक कारखने हैं, लेकिन इसके बावजूद वहां कोई फायर स्टेशन नहीं है। वहीं जब इसको लेकर सांसद ने अधिकारीयों से सवाल किया तो सभी अपने बगले झाँकने लगे। जिसपर सांसद तडस ने अपनी नाराजगी जताते हुए तुरंत यहां फायर स्टेशन लगाने का आदेश दिया। वहीं इसएमआईडीसी एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण हिवरे ने बताया कि 9 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रणाली स्थापित करने का प्रस्ताव लटका हुआ है।