logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: व्यापारी पर तानी बंदूक, युवक के खिलाफ FIR


वर्धा: प्लाट बिक्री के व्यवहार में कमिशन को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें सिरफिरे युवक ने व्यापारी पर बंदूक तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्वाध्याय मंदिर परिसर में सामने आये इस प्रकरण में रामनर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालय विश्व परिसर निवासी हरिष बल्लभदास गांधी (48) का बिल्डींग मेटरियल का व्यवसाय है़ परदेशीपुरा निवासी ललित अग्निहोत्री ने सन 2018 में गांधी से कहा कि, उसके मीत्र सुमित महल्ले को प्लाट खरिदना है़ इस लिये गांधी ने सावंगी मेघे निवासी मीत्र नितीन गावंडे का नालवाडी में स्थित प्लाट बताया। उक्त प्लाट सुमित महल्ले ने गावंडे से साडेबारह लाख रुपयो में खरिदा़ इसके ऐवज में ललित अग्निहोत्री ने सुमित महल्ले से करिब पांच लाख रुपये कमिशन लिया। 

इसके बाद ललित हरिष गांधी के पास पहुंचा़ प्लाट बेचकर देने के ऐवज में उन्हें भी 50 हजार रुपये कमीशन की मांग करने लगा। बार बार मांग करने पर 2019 में गांधी ने अग्निहोत्री को 50 हजार रुपये दे दिये़ इसके कुछ दिनों बाद ललित अग्निहोत्री फिर गांधी के दूकान में पहुंचा। जहां उसने उक्त प्लाट अधिक मूल्य में बेचने की बात कहकर पैसे लौटाने की मांग की़ यही नहीं तो ललित ने बंदूक निकाल कर फायर करने की धमकी दी। पश्चात गालीगलौज करते हुए वहां से निकल गया।

इसके बाद भी ललित के बार बार धमकीभरे फोन गांधी को आ रहे थे। इससे परेशान होकर आखिरकार हरिष गांधी ने रामनगर थाने में पहुंच कर आपबिती कथन की। ललित अग्निहोत्री के पास बंदूक रखने की अनुमति न होते हुए भी वह शस्त्र रख रहा है, ऐसा शिकायत में कहा गया। इसके आधार पर पुलिस ने ललित अग्निहोत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।