logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: गुटखा व सुगंधीत तंबाकु जब्त; 3 अरेस्ट, 2.47 लाख का माल बरामद


वर्धा: स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र में प्रो रेड कर गुटखा व सुगंधीत तंबाकु बरामद किया़ पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर 2 लाख 47 हजार 378 रुपयों का माल जब्त कर लिया़ 27 जुलाई को स्थानीय अपराध पुलिस की टीम हिंदनगर व शांतीनगर में पेट्रोलिंग पर थी़ इस दौरान खुपिया जानकारी के आधार पर टीम ने हिंदनगर निवासी संदीप दिनकर माणिककुले (37), सिंदी मेघे के आकरे लेआऊट निवासी आकाश शिवप्रसाद पांडे व शांतीनगर निवासी अमोल अशोक झाडे (31) के मकानों में छापा मारा गया़ तीनों ने अपने मकान में सुगंधित तंबाकु, पान मसाला व गुटखा संचित कर रखा था.

खर्रा तैयार करने की मशीन का उपयोग कर सुगंधीत तंबाकु मिश्रित खर्रा बिक्री कर रहे थे़ इसकी सूचना खाद्य व औषध प्रशासन विभाग के अधिकारी गेडाम को दी गई़ इसके बाद तीनों के मकानों से सुगंधीत तंबाकु, पानमसाला व गुटखा ऐसा कुल 132.18 किलोग्रैम माल कींमत 1 लाख 17 हजार 378 रुपए, खर्रा बनाने की छोटी-बडी 12 मशीन इसकी कींमत 1 लाख 30 हजार रुपए ऐसा कुल 2 लाख 47 हजार 378 रुपये का माल जब्त किया गया.

उक्त माल तीनों ने अमरावती, नागपुर से लाने की बात कबुली़ उनके खिलाफ रामनगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया़ इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक डा़ सागर कवडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड के निर्देश पर एपीआय संतोष दरेकर, पीएसआय अमोल लगड, एएसआय संतोष दरगुडे, मनोज धात्रक, पुलिसकर्मी सचिन इंगोले, नरेंद्र पारशर, राजेश तिवसकर, प्रमोद पिसे, संजय बोगा, रामकिसन इप्पर, पवन पन्नासे, नितीन इटकरे, संघसेन कांबले, विनोद कापसे ने अंजाम दिया है.