logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: मालवाहू से गांजा की तस्करी, 2.26 लाख का माल किया जब्त


हिंगनघाट: मालवाहू आटो से गांजा की तस्करी करते अपराध शाखा पुलिस की टीम ने दो लोगो को हिरासत में लिया़ इसमें एक नाबालिग का समावेश है। आरोपियों से वाहन व 3 किलो गांजा ऐसा 2 लाख 26 हजार 750 रुपयों का माल जब्त कर लिया। 

जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को हिंगनघाट थाना क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा की टीम पेट्रोलिंग पर थी। खुपिया जानकारी के आधार पर हिंगनघाट से सातेफल मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी की। जहां मालवाहू को रोका गया। चालक हिंगनघाट के सेंट्रलवार्ड निवासी मोहम्मद नईम शेख मुनाफ (33) व एक नाबालिग को कब्जे में लिया गया। मालवाहू की तलाशी लेने पर तीन किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने करिब 2 लाख 26 हजार 750 रुपयों का माल जब्त कर एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।