logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: जलकुंभ के चेम्बर में मिली शराब शर, तस्कर आजमा रहे नए पैतरे


वर्धा: पिछले कुछ दिनों से शराब बिक्रेताओ के खिलाफ पुलिस ने सख्त मुहिम चलायी है़ इससे शराब तस्करो में हडकम्प मचा हुआ है़ ऐसी स्थिति में वें कार्रवाई से बचने के लिये नये नये पैतरे आजमा रहे है़ खरांगणा पुलिस की एक कार्रवाई में यह चौकानेवाली बात सामने आयी़ जलकुंभ के चेम्बर में छीपाकर रखा शराब का माल जब्त किया गया.

शराब बिक्रेता अपने घर में नदी तट पर अथवा जंगल या फिर खेत में शराब का माल छिपाकर रखते पाये गये़ जिले में शराबबंदी होते हुए भी बडी मात्रा में शराब की बिक्री हो रही है़ नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के आने के बाद से शराब बिक्री, ढूलाई पर काफी अंकुश लग गया है. वॉश आऊट मुहिम चलाकर शराब बिक्रेताओ पर कार्रवाई हो रही है़ इससे शराब बिक्रेताओ में दहशत व्याप्त है़ ऐसी कार्रवाई से बचने के लिये अब शराब बिक्रेता नये नये पैतरे आजमा रहे है.

परंतु पुलिस की कार्रवाई में उनकी यह पोल खुल रही है़ खरांगणा (मोरांगणा) पुलिस ने क्षेत्र के एक जलकुंभ के चेम्बर से बडी मात्रा में शराब का माल जब्त किया है़ प्लास्टीक थैली में शराब रखी हुई थी़ शराब बिक्रेता यह पैतरा देख पुलिस भी चौक गई थी. मजरा परिसर में यह कार्रवाई की गई.

थानेदार संतोष शेगावकर, कर्मचारी वसंत पिसे, दीपक जाधव ने इसे अंजाम दिया़ कार्रवाई से बचने के लिये शराब बिक्रेता इस तरह के पैतरे आजमा रहे है़ परंतु क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेंगी़ थाना क्षेत्र में शराब बिक्रेताओ के खिलाफ विशेष मुहिम चलायी जाएगी, ऐसी जानकारी थानेदार संतोष शेगावकर ने दी़