logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष में नया ट्विस्ट; अडूर को हाईकोर्ट से राहत, अडबाले की नियुक्ति पर रोक ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलों का गांजा किया जब्त


वर्धा: वर्धा जिले (Wardha News) में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। ओडिशा (Odisha) से वर्धा (Wardha) जिले में गांजा लेकर आ रहे वाहन को जब्त करके पुलिस ने 102 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने 25 लाख रुपये का माल जब्त कर कार चालक को हिरासत में लिया है।

वर्धा के पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन को वर्धा जिले में बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर वर्धा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़ को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। सूचना के बाद LCB ने विभिन्न टीमों को तैनात किया और जाल बिछाकर कर कार्रवाई की।  

इसी दौरान पुलिस ने ओडिशा से वर्धा जिले में गांजा लेकर आते एक वाहन को रोका और तलाशी ली कार में 102 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कार चालक सूरज वासेकर को हिरासत में लेकर उसके पास से गांजा, कार और एक मोबाइल फोन समेत कुल 25 लाख की संपत्ति जब्त किया। गांजा तस्करी में  हिंगनघाट  और सेवाग्राम के भी २ आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है।