logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: उपज की मांग को लेकर निकाला मार्च, हजारों की संख्या में किसान हुए शामिल


वर्धा: जिले के करंजा (घाडगे) में किसानों की कृषि उपज का मूल्य दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान बैलगाड़ियों के साथ मार्च में शामिल हुए। किसान बैलगाड़ी में कपास भी लेकर आए। मार्च करंजा के जयस्तंभ चौक से शुरू हुआ और तहसील कार्यालय के पास समाप्त हुआ। शहर के मुख्य सड़क से गुजरे इस मार्च में जमकर घोषणा भी की गई।  

किसानों ने की यह मांग?

  • कपास का भाव 15,000 रुपये प्रति क्विंटल, 
  • सोयाबीन का भाव 9,000 रुपये प्रति क्विंटल हो,
  •  किसानों के खेतों में बिजली बाधित न हो, 
  • बिजली 24 घंटे मिले, पेट्रोल, डीजल के रेट कम हो, 
  • किसानों के कृषि उत्पाद की गारंटी हो,
  •  जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उचित उपाय लागू किए जाएं, 
  • जंगली जानवरों के कारण किसानों और उनके पालतू जानवरों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कार्रवाई की जाए, 
  • प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को सहायता की गारंटी दी जाए।