logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: नकली शराब फैक्ट्री पर छापा, बडी मात्रा में सामग्री बरामद


वर्धा: जिले में शराब बिक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है़ शुक्रवार को रामनगर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद शनिवार को सावंगी थाना क्षेत्र में नकली शराब बनानेवाली फैक्ट्री पर एसपी के विशेष दल ने छापामार कार्रवाई की़ इसमें बडी मात्रा में खाली बोतल, केमीकल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई.

बता दे कि, सावंगी थाना क्षेत्र के चिंतामणी अपार्टमेन्ट में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री शुरु होने की भनक पुलिस को लगी़ इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के नेतृत्ववाले क्राईम इंटेलिजन्स टीम ने शनिवार की दोपहर छापा बोल दिया़ इस दौरान चिंतामनी अपार्टमेन्ट में नकली शराब बनाने का काम चल रहा था़ पुलिस ने कुछ लोगो को अरेस्ट करने की जानकारी है.

यहां ओसी ब्ल्यू, ओसी वनप्लस, आर एस आदि कंपनी की नकली शराब तैयार की जा रही थी़ मौके से नकली शराब बनाने की सामग्री, खाली बोतल, ढक्कन, केमीकल, चाकू, सेलींग मशीन आदि कब्जे में ली गई़ उल्लेखनिय है कि, एक अपार्टमेन्ट में नकली शराब तैयार कर इसकी पैकींग की जाती थी़ वहीं दूसरे अपार्टमेन्ट में तैयार शराब की बेग पैक कर इसकी सेलींग का काम चलता था़ दूसरे अपार्टमेन्ट से भी बडी मात्रा में शराब का संचयन जब्त किया गया है.

यहां से शराब कहा सप्लाय होती थी, इससे जुडे हुए लोगों की खोजबिन चल रही है़ देर शाम तक पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन की उपस्थिती में जांचपडताल शुरु थी़ घटनास्थल पर सावंगी के थानेदार धनोजी जलक, इंटेलिजन्स टीम के एपीआय कापडे व कर्मी, साइबर सेल के दिनेश बोथकर, अनुप कावले व अन्य कर्मचारी मौजूद थे़ उल्लेखनिय है कि, शनिवार को यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। 

इसके पूर्व सुबह रामनगर क्षेत्र के पोद्दार बागीचा परिसर में एक कार्रवाई की़ जहां शराब बिक्रेता के मकान में खुपिया तरिके से छिपाया गया शराब का माल पकडा गया था़ शहर में नकली शराब निर्मिती व बिक्री का बढा रैकेट सक्रिय बताया जा रहा है़ इस दिशा में पुलिस की जांच चल रही है़ उक्त कार्रवाई शराब बिक्रेताओं में हडकम्प मचा हुआ है़