logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

Wardha: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शर्मनाक करतूत; NCP (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता दिवाकर गामे गिरफ्तार


वर्धा/पुलगांव: जहाँ पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान के दावे कर रहा है, वहीं महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और 'महाज्योति' के पूर्व निदेशक प्रो. दिवाकर गामे को एक युवती के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नौकरी का झांसा और 5 साल तक प्रताड़ना
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता साल 2022 में पहली बार आरोपी दिवाकर गामे के संपर्क में आई थी। उस समय उसकी उम्र मात्र 21 वर्ष थी। आरोपी ने पीड़िता के परिवार के साथ अपने घरेलू संबंधों का फायदा उठाया और युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि पिछले 5 वर्षों से गामे लगातार युवती से 'शारीरिक सुख' की मांग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

अश्लील वीडियो और तस्वीरों ने बढ़ाई मुश्किलें

मामले में मोड़ तब आया जब तीन दिन पहले आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल पर कुछ अश्लील तस्वीरें और गंदे वीडियो भेजे। इस हरकत से तंग आकर और मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 मार्च की शाम को गामे को गिरफ्तार कर लिया।

POCSO के तहत मामला दर्ज, 15 दिन की न्यायिक हिरासत
पुलगांव पुलिस ने प्रो. दिवाकर गामे के खिलाफ POCSO (पॉक्सो एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिससे कई अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। शनिवार शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
एक वरिष्ठ और रसूखदार नेता की इस तरह की गिरफ्तारी से वर्धा और नागपुर के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस संवेदनशील मामले की आगे की जांच पुलगांव की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) डॉ. वंदना करखेले कर रही हैं।