logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: पालकमंत्री बनने के बाद पहली बार वर्धा पहुंचे सुधीर मुनगंटीवार, बोले- मराठा आरक्षण पर सरकार गंभीर


वर्धा: राज्य पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मराठा आरक्षण को लेकर कहा कि, आरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है। इस पर देवेन्द्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने एक साथ बैठकर विचार किया है। जिले का पालकमंत्री बनने के बाद मंगलवार को मुनगंटीवार पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

मुनगंटीवार जिले के पालकमंत्री बनने के बाद पहली बार वर्धा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार सवागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला नियोजन की बैठक ली। बैठक में भाजपा सहित तमाम दलों के विधायक सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। 

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुनगंटीवार ने कहा, "इस संबंध में सरकार सकारात्मक है, इस पर देवेन्द्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने एक साथ बैठकर विचार किया है. संविधान के दायरे में मराठा भाइयों को आरक्षण देने में सरकार की भूमिका स्पष्ट है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछली सरकार में, जब देवेन्द्र फड़नवीस मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने सर्वसम्मति से उच्च न्यायालय में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का समर्थन किया था, लेकिन दुर्भाग्य से, जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय में नहीं टिक सका। अब राज्य सरकार इस आरक्षण को लेकर गंभीर है।"