logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: रक्षक ही बने भक्षक, शिकायत दर्ज कराने गई युवती के साथ किया अत्याचार


वर्धा: पुलिस का कर्तव्य जनता की सुरक्षा करना है। लेकिन जब पुलिस वाले ही भक्षक बन जाए तो नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएंगे। ऐसा ही एक सनसनी खेज मामला जिले  के हिंगणघाट पुलिस थाना से सामने आया है, जहां शिकायत दर्ज कराने आई एक 24 वर्षीय युवती को पुलिसकर्मी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी थानेदार का नाम संपत चव्हाण है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सात अगस्त 2021 को युवती हिंगणघाट थाने में एक मामला दर्ज कराने पहुंची थी। उस समय तत्कालीन थानेदार चव्हाण ने युवती से दोस्ती करने की बात कही, जिससे वह इस मामले की जांच जल्द से जल्द कर सकू। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ संबंध बढ़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने युवती को घर में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका एक वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातर बलात्कार करता रहा।

खुद के साथ होरहे अत्याचार से तंग आकर युवती ने आरोपी की पत्नी से इसकी शिकायत की। लेकिन पत्नी ने अपने पति का समर्थंन करते हुए युवती पर ही इसका दोष देना शुरू कर दिया। इसके बाद पिछले साल 29 दिसंबर को युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ। जहां शिकायत को पुलिस अधीक्षक को भेज दिया गया। इसके बाद दोबारा आरोपी थानेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।