logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: सामान लेने आई बच्ची के साथ दुकानदार ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


वर्धा: हिंगणघाट थाना अंतर्गत एक 11 वर्षीय नाबलिग बच्ची के साथ दुकानदार द्वारा लैंगिक अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दूकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजेंद्र रामराव झाडे है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी एक सहेली के साथ आरोपी के दूकान में खाने का सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने दोनों बच्चियों को पहले दूकान के अंदर बुलाया। इसके बाद मैं सभी चीजे फ्री दूंगा ऐसा कहते हुए उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने किसी को भी बताने से भी मना किया। बच्ची अपने घर पहुंची और सारी बात अपनी माँ को बताई। 

मिली जानकारी के अनुसार, इसके पहले भी आरोपी ने बच्ची के माँ को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, लेकिन तब इसे दरकिनार कर दिया गया था। हालांकि, आरोपी की बढ़ती बत्तमीजियों से परेशान बच्ची के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।