logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: चोरो ने ड्राइवर की हत्या कर पाइपों से भरा ट्रक चुराया, पुलिस ने पारशिवनी से किया जब्त


वर्धा. जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दो आरोपियों ने पहले ड्राइवर की हत्या की उसके बाद लोहे की पाइप से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात राज महामार्ग क्रं.6 पर इंदरमारी समीप हुई। वहीं कुछ कदमों की दुरी पर ड्राइवर का मृत शरीर मिला है। मृतक की पहचान चैतन्यनगर निवासी चक्रधरसिंग रामसजिवन सिंग के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी केअनुसार नागपुर निवासी जसविर सिंग हरीसिंग सैनी (38) का जसविंदरसिंग सासन के साथ पार्टनशिप में ट्रान्सपोर्ट का व्यवसाय है। उनके कंपनी में चक्रधरसिंग पिछले 25 वर्षो से चालक के रुप में कार्यरत था। 7 अक्टूबर की दोपहर ट्रक क्र. एमएच 40 एन 3210 लेकर चक्रधर सिंग एपीएल अपोलो टुब लिमीटेड कंपनी बोधाडा रोड, नागपुर गया़ जहां से लोहे के पाईप भरकर रात्रि 9 बजे अकोला जाने के लिये निकला। इस दौरान चक्रधर सिंग से जसविर सिंग की बात भी हुई ।

8 अक्टूबर की तडके 5 बजे जसविर सिंग को पारशिवनी थाने से फोन आया। उन्होंने कहा कि, आपका ट्रक थाने में लाया गया है। पश्चात जसविर सिंग ने चालक चक्रधर को फोन लगाया परंतु उसका फोन बंद आ रहा था। परिणामवश जसविर सिंग अपने पार्टनर जसविंदर सिंग को लेकर पारशिवनी पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि, ट्रक में लदा माल नागपुर निवासी सुनिल गामा भारव्दाज व कारंजा निवासी विकास उर्फ ईसरार शेख यह दो लोग पारशिवनी परीसर में बेच रहे थे। भनक लगने से पुलिस वहां पहुंची, परंतु दोनो फरार हो गये। इसके पश्चात पुलिस ने उक्त ट्रक कब्जे में लेकर थाने में जमा कर दिया।

महामार्ग पर मिला चक्रधर सिंग का शव

यह बात सामने आते ही जसविर सिंग ने ट्रक की कैबीन देखने पर उसे चालक चक्रधर सिंग की चप्पल दिखाई दी। उसी समय तलेगांव शापं थाने से उसे फोन आया। इस लिये जसविर सिंग अपने मीत्र के साथ तुरंत तलेगांव पहुंचा। जहां उसे पता चला कि, महामार्ग पर एक व्यक्ती का शव बरामद हुआ है। जो उपरोक्त ट्रक का चालक है। इसके बाद मृतक की शिनाख्त चक्रधर सिंग रामसजिवन सिंग के नाम से हुई।

28.44 लाख का माल लेकर हुए फरार

कारंजा टोल नाके पर दो बार पैसे कटने का संदेश मिला। छानबीन करने पर सुनिल गामा भारव्दाज व विकास उर्फ ईसरार शेख इन दोनो चक्रधर सिंग की हत्या कर ट्रक, इसमे लदे लोहे के पाईप ऐसा कुल 28 लाख 44 हजार रुपयों माल लूट कर फरार हो गये। षडयंत्र के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। तलेगांव पुलिस ने मामला मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण में तलेगांव व पारशिवनी पुलिस जांच में जूटी है।