logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: महिला कर रही थी शराब की अवैध तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


वर्धा: जिला पिछले कई सालों से शराब बंदी वाला जिला बना हुआ है। लेकिन कही न कही शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है। जहाँ रामनगर पुलिस ने एक महिला को दोपहिया वाहन से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिपरी की रहने वाली एक महिला अपनी मोपेड में बिक्री के लिए शराब लेकर आई थी। पुलिस ने उसके और उसके सहयोगी अक्षय घोंगड़े के दोपहिया वाहन से विभिन्न कंपनियों की शराब और बीयर सहित एक लाख बीस हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। शराब ढोने के लिए किसी महिला द्वारा मोपेड का इस्तेमाल करने का यह पहला उदाहरण है।