logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: धनोदी स्थित लोअर वर्धा परियोजना में बढ़ रहा पानी, 35 सेमी तक खोले गए 31 गेट


वर्धा: दो-तीन दिनों से जिले सहित पूरी विदर्भ में हो रही लगातार बारिश से फसलों जीवनदान और किसानों को तो राहत मिल गई है लेकिन जलाशयों के जलस्तर बढ़ने से कई जगह स्थिति चिंताजनक हो गई है.

जिले में पानी की हो रही बारिश से अब फसलों को फिर से नया जीवन मिला है. साथ ही किसान भी राहत की साँस ले पा रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर अत्याधिक बारिश के कारण कई जिलों में सड़कें और यातायात बाधित हो गया है. बांधों में पानी भर गया है और नदियों में बाढ़ आ गई है. जिसके चलते किनारे पर स्थित गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.        

वहीं, जिले में हुई जोरदार बारिश के चलते धनोदी स्थित लोअर वर्धा परियोजना में पानी की आवक बढ़ रही है. इसलिए परियोजना के जलस्तर को नियंत्रण में रखने के लिए परियोजना के 31 गेटों को 35 सेमी तक खोल दिया गया है. इसके माध्यम से 969.86 घन मीटर प्रति सेकंड डिस्चार्ज पानी वर्धा नदी बेसिन में छोड़ा गया है.