logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के बयान का किया समर्थन, कहा- अगर ऐसा हुआ तो गर्व की बात


अमरावती: शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने के बयान को अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अपना समर्थन दिया है। गुरुवार को इस मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा क़ी, 'अगर ऐसा होता है तो यह गर्व का विषय होगा।"

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में ठाकरे ने ऐलान किया कि वह किसी महिला को राज्य का पहला मुख्यमंत्री नियुक्त करना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे के इस बयान का जहां स्वागत किया जा रहा है।  
दिखाने के अलग और खाने के अलग दांत

राणा ने कहा, "उद्धव ठाकरे की यह बात कि महाराष्ट्र की पहली मुख्यमंत्री एक महिला होनी चाहिए, हजम नहीं हो रही है। जो खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते है। वे किसी और के मुख्यमंत्री बनने का सपना कैसे देख सकते हैं? उद्धव ठाकरे के खाने के अलग दांत और दिखाने के अलग दांत होने की आलोचना करते हुए राणा ने कहा कि अगर कोई महिला महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री बनती है तो हमें उस पर गर्व होगा।

सांसद ने कहा, "हम महिलाएं बहुत टैलेंटेड हैं। पहली महिला राष्ट्रपति हमारे ही जिले से हैं। मुझे इस पर गर्व है। लेकिन जिन्होंने घोषणा की, उनके मुंह से ये शब्द हजम नहीं हो रहे हैं। हम उद्धव ठाकरे के बयान को बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लेकिन अगर कोई महिला मुख्यमंत्री बनेगी तो हमें गर्व होगा।