logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी अरेस्ट


अमरावती: मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक पर 3 आरोपियों ने चाकू से सपासप वारकर जानलेवा हमला किया. यह घटना फ्रेजरपुरा के लायब्ररी चौक पर बुधवार की देर शाम हुई. घायल सुरज रामधार जयस्वाल (20) है. पुलिस ने देवा रामधार जयस्वाल (26,शिव एकता चौक) की रिपोर्ट पर आरोपी निखील तिरथकर, निहाल तिरथकर तथा भय्यु सुर्यवंशी(लायब्ररी चौक अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सुरज जयस्वाल व निखील तिरथकर के बीच किसी कारण से दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसमें देवा जयस्वाल ने बीचबचाव करके झगड़ा खत्म किया.  जिसके बाद भोजन करने के बाद सुरज जयस्वाल बाहर गया. 

पुरानी रंजीश में घेरकर मारा

इस दौरान दोपहर में हुए झगड़े के कारण से सुरज जयस्वाल को आरोपी निखिल तिरथकर व उसके 2 साथियों ने घेर लिया. जिन्होंने उसे कहा कि तु हमारे साथ नहीं रहे, तु बडा भाई बन गया है, ऐसा बोलकर गाली गलौचकर चाकु से निखील व निहाल तिरथकर  ने चाकु से हमलाकर दिया. जबकि आरोपी भय्यु सुर्यवंशी ने लातोधुसो से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया. 

इस हमले में सुरज के पेट से चाकू के साथ अतडिया बाहर निकाल आयी थी. लोगों ने तत्काल उसे सावदेकर अस्पताल में भरती किया. यहां उसका तत्काल आपरेशन किया गया. जिससे उसकी जान बच पाई. सूचना पर फ्रेजरपुरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.