logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: घायल महावितरण अधिकारी की मौत, 6 दिन पहले हुआ था हादसा


अचलपुर. बीते गुरूवार को बाइक स्लीप होने से हुई दुर्घटना में अचलपुर महावितरण विभागीय कार्यालय में उपप्रबंधक पद पर कार्यरत प्रमोद घनश्यामदास बड़ोदे (46) गंभीर घायल हो गए थे. जिनकी मंगलवार 11 अक्टूबर को उनकी अमरावती के निजी अस्पताल में मौत हो गई है.
 
नप व लोनिवि की लापरवाही

वह गुरुवार को महावितरण कार्यालय का काम निपटा कर घर लौट रहे थे. उसी समय अचलपुर रेलवे फाटक के करीब पड़ी गिट्टी से गाड़ी स्लिप होने के कारण दुर्घटना में उन्हें सीर पर जबरदस्त चोट लगी. जिसके बाद अस्पताल उन्हे ले जाया गया.  रेलवे गेट के पास लोकनिर्माण विभाग व नगरपालिका की भारी लापरवाही के कारण दिन-ब-दिन दुर्घटनाएं हो रही है.

जिसके कारण कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं. रास्ते का कार्य ना कर सिर्फ गिट्टी डालकर रास्ते को बुझाया जाने का कार्य नगर पालिका व लोनिवि द्वारा किया जा रहा है. शहर वासियों ने जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर परिवार ने नुकसान भरपाई की मांग की हैं.