logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कोरोना पर जिला प्रशासन सतर्क, ऐतिहातन तौर पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टेस्ट शुरू हुआ


अमरावती: शहर के मॉडल रेलवे स्टेशन पर एहतियात के तौर पर महानगर से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन कोरोना जांच की जा रही है। दुनिया में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने ऐतिहासक तौर पर यह निर्णय लिया है। हालांकि, यात्रियों के यह टेस्ट अनिवार्य नहीं है। 

मनपा द्वारा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण दल नियुक्त किया गया है। इस टीम से मुंबई, सूरत, तिरुपति, नागपुर से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध किया जा रहा है। जांच कराने वालों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। हालांकि, हर यात्री की जांच नहीं की जाती है। फिलहाल यह वैकल्पिक है। दो सप्ताह से दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के कहर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

ट्रेनों के समय के अनुसार दस्ते की नियुक्ति

अंबा एक्सप्रेस सुबह 8.30 बजे पहुंचती है। उस समय भी सूरत एक्सप्रेस, तिरुपति एक्सप्रेस, जबलपुर एक्सप्रेस के आने के समय के अनुसार निरीक्षण दल नियुक्त किए गए हैं।