logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू, स्नातक प्रकोष्ठ प्रमुख श्याम प्रजापति ने दिया पद से इस्तीफा


अमरावती: कांग्रेस ने अमरावती विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से ठाकरे गुट के बुलढाणा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लिंगाड़े की उम्मीदवारी की घोषणा की है। लिंगाड़े मंगलवार रात को ही ठाकरे गुट से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इन नाटकीय घटनाक्रमों के बाद कांग्रेस में बगावत के संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस स्नातक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम जगमोहन प्रजापति ने बगावत करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

प्रजापति ने बुधवार को अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा नगर अध्यक्ष बबलू शेखावत को भेज दिया ह। इस त्याग पत्र में उन्होंने लिखा, स्नातकों की समस्याओं को सरकारी कचहरी में पेश कर उनके निराकरण का भरसक प्रयास किया। लेकिन निजी कारण के वजह से वह इस्तीफा दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि मैं कांग्रेस का ईमानदार कार्यकर्ता हूं और अंत तक कांग्रेस के विचारों के प्रति ईमानदार रहूंगा।

दिल और दिमाग से अभी भी कांग्रेस में

इस्तीफा देने के बाद प्रजापति ने कहा, "कांग्रेस स्नातक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। नगर अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। श्याम प्रजापति ने प्रतिक्रिया दी है कि हालांकि उन्होंने केवल पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन वह दिल और दिमाग से अभी भी कांग्रेस में हैं। प्रजापति ने यह भी कहा है कि जल्द ही वह सहयोगी संगठनों के सहयोग से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे।"

कई नेताओं के चल रहे नाम

प्रजापति ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए पार्टी से नामांकन मांगा था। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, पूर्व मेयर मिलिंद चिमोटे, अकोला के डॉ. सुधीर धोणे, यवतमाल के डॉ. महेंद्र लोढ़ा, भैयासाहेब मेटकर ने भी उम्मीदवारी मांगी थी. हालांकि, कांग्रेस ने बुलढाणा से शिवसेना लिंगाड़े की उम्मीदवारी का ऐलान किया. लिहाजा कांग्रेस में एक गुट इस फैसले से खफा है और अंदरूनी कलह शुरू हो गई है.