logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

हमारी सरकार आने से पहले ढाई साल तक सरकार सिर्फ फेसबुक पर लाइव थी,इसकी सिर्फ वसूली दिखती थी-फडणवीस


अमरावती: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे और पूर्व राज्य सरकार पर निशाना साधा है.मौका था,अमरावती विभाग पदवीधर मतदार संघ ( विधान परिषद ) सीट के चुनाव के नामांकन का भाजपा ने इस सीट के लिए पूर्व राज्य मंत्री रणजीत पाटिल को उम्मीदवार बनाया है.पाटिल लगातार तीसरी बार इस सीट पर चुनाव लड़ रहे है.नामांकन से पहले भाजपा ने एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे फडणवीस बोल रहे थे.इस दौरान फडणवीस ने कहा की सभी सहयोगियों की मदत से राज्य में बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में फिर से आयी है और 6 महीने में ही जनता ने फिर एक बार देखा है की सरकार आखिर होती क्या है.हमारी सरकार से ढाई साल पहले तक यह सरकार सिर्फ फेसबुक पर लाइव थी जनता के बीच इसी स्थिति डेथ थी.इस दौरान सरकार की सिर्फ वसूली दिखाई देती थी.वसूली के नए-नए उच्चांक इस सरकार से हासिल किये थे.उस सरकार के मंत्री से लेकर अधिकारियों को जेल में जाते हुए भी हमने देखा। वर्क फ्रॉम होम हमने देखा सुना था वर्क फ्रॉम जेल पिछली सरकार से दिखाया। मंत्रियों के जेल में जाने के बावजूद मुख्यमंत्री में इतनी हिम्मत और नैतिकता भी नहीं थी की वो उनका इस्तीफ़ा ले सकें। आखिर में हमें सरकार बदलना पड़ा तब जाकर मंत्रियो का जेल से शुरू कारभार बंद हुआ.इस तरह की अनैतिक सरकार जो जनादेश का विश्वासघात कर यह सरकार आयी थी.पर शिंदे का मैं आभारी हूँ की हिंदुत्व के लिए बगावत की.
फडणवीस ने राजनीति पाटिल को इस चुनाव के लिए बेहतर उम्मीदवार क़रार देते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया।