logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

मॉर्निग वॉक कर रहे विधायक कडू को बाइक सवार ने मारी टक्कर,सिर में लगी चोट नागपुर रेफ़र


अमरावती: अमरावती के अचलपुर से विधायक बच्चू कडू सड़क दुर्घटना में घायल हो गए.घटना बुधवार सुबह 6 से साढ़े छह बजे के दौरान की है.बताया गया की कडू सुबह मॉर्निग वॉक के लिए निकले थे इसी दौरान राहटगांव के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे वो जख़्मी हो गए.उनके सिर और पैर में चोट आयी है.बाइक से टक्कर लगने के बाद बच्चू कडू डिवाइडर से टकरा गए जिससे उनके सिर पर चोट आयी है.घटना के बाद बाइक सवार मौके से फ़रार हो गया.जबकि कडू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.अमरावती में ही प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया.नागपुर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर की निगरानी में कडू का इलाज होने वाला है.फ़िलहाल उनकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है.