logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

कडु और राणा के बीच शुरू युद्ध पर BJP ने दी प्रतिक्रिया, MLA भारतीय ने कहा- ये महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं


अमरावती: प्रहार प्रमुख बच्चू कडु (Bacchu Kadu) और स्वाभिमानी पक्ष के विधायक रवि राणा (Ravi Rana) के बीच चल रही लड़ाई अपने शीर्ष पर पहुंच गई है। दोनों नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं इसी बीच कडु ने अन्य विधायकों क्वे साथ मिलकर बड़ा निर्णय लेना की चेतावनी देदी है। जिले के दो प्रमुख नेताओं के बीच चल रही लड़ाई के पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री फडणवीस (DCM Devendra Fadanvis) के करीबी और विधायक ने श्रीकांत भारतीय (MLA Shirkant Bhartiya) ने दोनों विधायकों के बीच चल रही लड़ाई ये महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है बताया है।

दीपावली के मौके पर अपने गृह जिले अमरावती आए भारतीय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, महाराष्ट्र के लोग राजनीतिक संस्कृति को समझने वाले लोग हैं, इसलिए दोनों नेताओं को समझदारी से काम लेना चाहिए। दोनों नेता जनता द्वारा चुने गए हैं, इसलिए जिन मतदाताओं ने इन दोनों को चुना है, वे इन दोनों नेताओं से इसकी उम्मीद नहीं करते हैं।

विधायक श्रीकांत भारतीय ने राय व्यक्त की कि दोनों विधायकों का एक-दूसरे पर इस तरह के वाक्यांशों या शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है और यह महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता।

सरकार से बाहर निकलने की दी धमकी

राणा के आरोपों से कडु बेहद नाराज और आक्रामक है। उन्होंने राज्य सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी तक दे दी है। कडु ने कहा कि, राणा के आरोप से केवल उनपर नहीं जो 50 विधायक गुवाहाटी गए थे उन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। जिससे सभी आहत है। राणा के आरोपों पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बताना चाहिए कि उन्होंने हमें कितने रुपये दिया। उन्होंने कहा कि, मेरे साथ आठ से 10 और विधायक राणा के आरोपों से आहत है। कडु ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर एक नवंबर तक लगाए आरोपों पर सबुत नहीं दिया गया तो सभी मिलकर बड़ा निर्णय लेंगे।