logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

पूछताछ के लिए नितिन देशमुख पहुंचे एसीबी कार्यालय,घर से साथ में कपड़े लेकर निकले


अमरावती/अकोला-उद्धव ठाकरे गुट के समर्थित विधायक नितिन देशमुख पूछताछ के लिए अमरावती स्थित एसीबी के जोनल कार्यालय पहुंचे। बेहिसाब संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नोटिस जारी पूछताछ के लिए बुलाया था.इसी के लिए देशमुख एसीबी कार्यालय पहुंचे है.नितिन देशमुख के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी अकोला से अमरावती पहुंचे है और एसीबी कार्यालय के बाहर डेरा जमाये हुए है.देशमुख को 17 जनवरी के दिन पूछताछ के लिए उपस्थित रहने का नोटिस मिला था.
अकोला की बालापुर सीट से विधायक देशमुख अपने घर से साथ में पहनने वाले कपड़े लेकर निकले है उन्होंने गिरफ़्तारी की आशंका जताई है लेकिन एसीबी के कार्यालय के बाहर मौजूद हजारों समर्थकों ने दावा किया है की अगर उनके नेता सहीसलामत बाहर नहीं आये तो वह तीव्र आंदोलन करेंगे।देशमुख ने मामले में शिकायतकर्ता और मुख्यमंत्री की बातचीत का ऑडियो क्लिप खुद के पास होने का दावा किया है.घर से निकले देशमुख की उनकी पत्नी ने आरती उतारी।
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक नितिन देशमुख के ख़िलाफ़ एसीबी अमरावती में शिकायत दर्ज हुई है.देशमुख के पास कंपनी,कारखाने,खेत और ज़मीन होने के दावे के साथ शिकायत की गई है जिनकी जानकारी खुद देशमुख ने मीडिया को दी थी.