logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

2.55 लाख रुपए की ऑनलाइन जालसाजी, ठगबाज के झांसे में फंसी महिला अधिकारी


अमरावती. ओटीपी का उल्लेख कर जानकारी न लेते हुए वेरिफिकेशन कोड नाम का उल्लेख करते हुए गुप्त जानकारी हासिल कर एक ठगबाज फर्जी बैंक अधिकारी ने एलआईसी में कार्यरत महिला अधिकारी को 2 लाख 55 हजार रुपए से ऑनलाइन चुना लगाया. सायबर पुलिस ने ठगबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

वेरिफिकेशन कोड का बहाना

महिला एलआयसी में कार्यरत है, महिला के पास पहले ही एक्सीस बैंक का क्रेडिट कार्ड था. उन्हें अगस्त 2022 में फिर से एक्सीस बैंक का दूसरा क्रेडिट कार्ड डाक व्दारा उनके घर के पते पर प्राप्त हुआ. उसके बाद चार-पांच दिन पश्चात एक व्यक्ति का महिला अधिकारी को फोन आया. उस फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सीस बैंक का अधिकारी बताते हुए भिजवाया गया क्रेडिट कार्ड एक्टीव करने की सलाह दी. 

उसके लिए उसने महिला से जानकारी हासिल करने के बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भी मांगा. महिला ने उस फर्जी बैंक अधिकारी के साथ ओटीपी शेअर की. इसके बाद महिला के बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में 2 लाख 55 हजार रुपए की ऑनलाइन खरीदी की गई. महिला को यह बात समझ में आते ही उन्होंने सायबर पुलिस थाने में शिकायत दी.

क्रेडिट कार्ड भी नकली

उस महिला अधिकारी के घर पर एक्सीस बैंक जो दूसरा क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ, वह बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए भेजे जाने की संभावना है. फांदेबाज ने ओटीपी यह शब्द का प्रयोग न करते हुए वेरिफिकेशन कोड इस शब्द का उपयोग किया. जिसके कारण जानकारी देने वाली महिला का उस पर विश्वास बैठ गया.