logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राणा दंपत्ति का नया विवाद, किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन


अमरावती: अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा लगातार चर्चा और विवादों में रहते है.हालिया विवाद अमरावती विभाग में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है. विधानपरिषद की स्नातक मतदाता संघ की शुरू चुनावी आचार संहिता के बीच जिला परिषद के मैदान में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान राणा दंपत्ति के पोस्टर लगाए गए थे जिसकी शिकायत जिलाधिकारी को प्राप्त हुई थी.
 
शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जिला परिषद को पोस्टर हटाने के निर्देश दिए.जिसके बाद शुक्रवार सुबह जिला परिषद के अधिकारी और कार्यकर्त्ता अपनी मालकियत के सायन्सकोर मैदान पहुंचे और वहां राणा दंपत्ति के साथ ही पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,सीएम और डीसीएम के पोस्टर को हटाया गया.
 
दरअसल राणा दंपत्ति की पार्टी युवा स्वाभिमान के स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि प्रदर्शनी और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.इसी के लिए इन पोस्टरों को लगाया गया था.जिला प्रशासन ने मैदान में लगाए गए पोस्टरों के समय काल को आचार संहिता का उल्लंघन माना है.