logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत


अमरावती-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार सुबह होटल गौरी इन के पास हुई। सुबह टहल रहे लोगों ने सड़क किनारे तेंदुआ को मृत पाया। शहर में एक्सप्रेस-वे पर पहले भी तेंदुए देखे जा चुके हैं। इसके अलावा संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के जंगल में तेंदुए रहते हैं। संभावना है की तेंदुआ अचानक अर्जुन नगर क्षेत्र से होटल गौरी इन के पीछे श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय के क्षेत्र से हाईवे पर आ गया। वहीं हाईवे से गुजर रहे एक वाहन ने एक तेंदुए को टक्कर मार दी.इस घटना में  तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गयी.गौरतलब हो की कुछ दिन पहले मिनी बाईपास रोड पर विभागीय आयुक्त के सरकारी आवास के पीछे क्षेत्र में एक तेंदुआ देखा गया. वन विभाग की ओर से तेंदुए को बंदी बनाने के लिए इस क्षेत्र में पिंजरा रखा गया था। लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। तेंदुओं की तलाश के लिए पिछले कई दिनों से वन विभाग की टीमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, गवर्नमेंट विदर्भ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इलाके में गश्त कर रही हैं. शहरी क्षेत्रों में तेंदुआ पाए जाने से नागरिक भी चिंतित थे। वन विभाग की टीमें, एनजीओ के प्रतिनिधि खुद पेट्रोलिंग कर लोगों के डर को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.