logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

12th Board Exam: अमरावती विभाग में 12वीं की परीक्षा का शंखनाद: 1.57 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


अमरावती: माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षाएं आज, 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अमरावती विभाग के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों में इस वर्ष कुल 1 लाख 57 हजार 267 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए प्रशासन ने 543 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यह परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बुलडाणा जिले में सर्वाधिक 36 हजार 364 परीक्षार्थी हैं, जबकि वाशिम जिले में सबसे कम 22 हजार 369 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, अमरावती जिले में 35 हजार 129 छात्र-छात्राओं के लिए 137 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा को पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए विभाग ने विशेष सतर्कता बरती है। अमरावती विभागीय परीक्षा मंडल की सचिव प्रिया देशमुख ने बताया कि विभाग में कुल 130 केंद्रों को 'संवेदनशील' (उपद्रवी केंद्र) के रूप में चिह्नित किया गया है, जहाँ सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी।

नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए इन केंद्रों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। साथ ही उड़न दस्तों (Flying Squads) की भी नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे ताकि छात्र बिना किसी अनुचित साधन के अपनी परीक्षा शांतिपूर्वक दे सकें।