logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में जर्जर इमारत गिरी,मलबे में दबने से चार की मौत


अमरावती:अमरावती शहर में प्रभात टॉकीज के पास रविवार दोपहर एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे से चार शवों को निकाला गया है. करीब चार साल पहले नगर निगम ने जर्जर होने के कारण भवन को गिराने के लिए संबंधित को नोटिस जारी किया था। इस बीच पिछले दो दिनों से इस इमारत को गिराने का सिलसिला जारी था.रविवार दोपहर करीब एक बजे इमारत की पहली मंजिल अचानक गिर गई। इस हादसे में इमारत को गिराने का काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे में दब गए.जिसके बाद वहां मौजूद नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए दबे मजदूरों को निकालने का काम किया। लेकिन यह प्रयास सिर्फ प्रयास ही साबित हुआ.मलबे में दबने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी.

जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया गया. नगर निगम का दमकल विभाग और आपातकालीन व्यवस्था मौके पर पहुंचकर राहत और  बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर भारी भीड़ के कारण बचाव कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई है। राजेंद्र लॉज के नाम से मशहूर यह इमारत काफी पुरानी थी। नगर निगम ने इस जगह को जर्जर बताते हुए बोर्ड भी लगा दिया था। इस व्यावसायिक इमारत की पहली मंजिल को गिराने का काम चल रहा था कि इमारत ढह गई। भूतल पर बैग बिक्री की एक दुकान थी। घटना के बाद  मौके पर पहुंची शहर पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंह  ने बचाव कार्य का जायजा लिया.और हादसे में मौतों की पुष्टि की.