logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बुजुर्ग को लूटने वाले अंतरराज्यीय ईरानी टोली के एक सदस्य को रीवा से किया गया गिरफ़्तार


अमरावती: वरूड़ में एक वृद्ध को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर लूटने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को स्थानीय पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बीड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनी अली उर्फ ​​आजम अली ईरानी (32 वर्षीय ईरानी मोहल्ला, शिवाजीनगर, परली वैजनाथ, बीड) के रूप में हुई है. जांच के दौरान पता चलता है कि वह अंतरराज्यीय ईरानी गिरोह का सदस्य है और उसने वरूड़ की घटना को कबूल किया है। ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने उसे मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया। वरूड़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जोलम्बा निवासी सुभाष बद्रे (67) 30 सितंबर को वरूड़ बाजार से लौट रहे थे. तभी तीन-चार लोग दुपहिया में सवार होकर उनके पास आये और खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर उनके पास से 5 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी छीन कर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में वरूड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद एलसीबी को जानकारी मिली कि मामले का आरोपी एक अंतरराज्यीय ईरानी गिरोह का सदस्य है जो बुजुर्गों को लूटता है और परली बैजनाथ का रहने वाला है। एलसीबी को सूचना मिली कि वह मध्यप्रदेश के रीवा पहुंची। और 2 नवंबर की शाम आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपियों के पास से अपराध में  इस्तेमाल की गई बाइक, दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, एक मोबाइल फोन समेत कुल 93 हजार 800 रुपये का माल जब्त किया गया है.