logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शातिर चोर सहित 2 अरेस्ट, 3 बाइक जब्त


अमरावती: ग्रामीण अपराध शाखा दल ने  शातिर आरोपी आकाश उईके के साथ चोरी की बाईक खरीदने वाले आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 बाइक सहित 2 लाख 2 हजार 330 रुपए का माल बरामद किया. पुलिस ने परतवाडा व सरमसपुरा के तीन बाइक चोरी का पर्दाफाश किया. आरोपियों ने 13 चोरियों की कबूली दी है. आरोपी आकाश मोहन उईके (24, परतवाडा) व सलमान खान हिदायत खान (25, शम्स कॉलोनी, मोर्शी) है. 

3 चोरियों की कबूली

ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस का दल अचलपुर उपविभाग में पेट्रोलिंग कर रहा था. इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल है. वह टिंबर डिपो परतवाडा में कम दाम में बाइक बेचने के लिए ग्राहक की खोज कर रहा है. इस पर पुलिस ने उसे धरदबोचा. आकाश ने पूछताछ में बताया कि उसने 3 मोटर साइकिल चुराई है. एक मोटरसाइकिल मोर्शी के सलमान खान को बेचा है. तब पुलिस ने सलमान खान को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद की है. 

आरोपी आकाश ने सरमसपुरा के गांधी पुल स्थित पानठेला फोडकर चोरी करने की बात कबुल कर ली है. इसी तरह परतवाडा में 2 तथा सरमसपुरा  में 1 ऐसे तीन मामले दर्ज किये है, आरोपियों के पास से 2 लाख 2 हजार 330 रूपए का माल बरामद किया. आरोपी आकाश शातिर बदमाश है. इससे पहले उसने अमरावती जिले में घटनाओं को अंजाम दिया. अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज है. एसपी अविनाश बारगल, एएसपी शशिकांत सातव, एलसीबी के पीआई तपन कोल्हे के मार्गदर्शन में एपीआई रामेश्वर धोंडगे, मुलचंद भांबुरकर,  दीपक उईके, युवराज मानमोटे, मंगेश लकडे, स्वप्नील तंवर, चालक संदीप ने कार्रवाई की.