logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पुलिस के घर किराया भत्ते में 9 फीसदी वृध्दि, पूर्व मंत्री पाटील का माना आभार


अमरावती: शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कार्यरत व पुलिस क्वार्टर में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के घर किराया भत्ता में 9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. इस उपलब्धी के लिए पुलिस पत्नी एकता मंच फाउंडेशन की ओर से सीपी डा.आरती सिंह व पूर्व राज्यमंत्री रणजीत पाटील का आभार माना गया है. 

शहर पुलिस आयुक्तालय, मोटर परिवहन विभाग व पुलिस स्टेशन- राजापेठ, गाड़गे नगर, सिटी कोतवाली, नागपुरी गेट, खोलापुरी गेट व फ्रेजरपुरा थानों में कार्यरत कुल 90 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को घर किराया के रुप में अप्रैल 2021 तक 9 प्रतिशत ही भत्ता मिलता था, जिसके चलते पुलिस पत्नी एकता मंच की ओर से सीपी डा. आरती सिंह व पूर्व राज्यमंत्री रणजीत पाटील को निवेदन देकर किराया भत्ता बढ़ाने की मांग की गयी थी.

पुलिस पत्नियों की गुहार सुनकर पुलिस आयुक्त व पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार की ओर से घर किराया भत्ता पूर्ववतः 18 प्रतिशत लागू करने पर पुलिस पत्नी फाउंडेशन की ओर से आभार माना गया. इस दौरान फाउंडेशन की अध्यक्षा योगिता गिरासे, नंदा वाघमारे, किर्ती वरखड़े, वर्षा भोयर, रजनी पांडे, ममता वाघमारे, वैशाली प्रधान, मनीषा मनोहरें, अरुणा इंगोले उपस्थित थे.