logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खर्रेया बाजार का एक हिस्सा गिर, मनपा ने बिल्डिंग को किया सील; कल से तोडना होगा शुरू


अमरावती:  शहर में पिछले महीने प्रभात चौक पर एक ढही इमारत के मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना की पृष्ठभूमि में अब मनपा एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में मनपा ने शहर में मौजूद जर्जर भवनों को गिराने का काम शुरू कर दिया है। सराफा क्षेत्र के जर्जर खारेया बाजार का एक हिस्सा आज सुबह अचानक गिर जाने के कारण मनपा ने इस भवन को सील कर दिया है और इस क्षेत्र के दुकानदारों को अपनी दुकानें खाली करने का नोटिस जारी किया है।

अमरावती मनपा ने शहर में जर्जर भवनों का सर्वेक्षण करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।शहर में 70 साल से अधिक पुरानी जर्जर इमारतों के समूह के अनुसार तीन टीमों का गठन शुरू किया गया है। इसी तरह आज सुबह सराफा क्षेत्र में खरेया बाजार के जर्जर बाजार का एक हिस्सा अचानक गिर जाने के कारण मनपा ने भवन को सील कर दिया है और यहां के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें खाली करने का नोटिस जारी किया है।

 ज्ञात हो कि नगर निगम की ओर से इस भवन के मालिक को नोटिस जारी किया जा चुका है और कल सोमवार सुबह से नगर निगम प्रशासन की ओर से इस भवन को गिराने का कार्य किया जायेगा।