logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तेज रफ़्तार ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत


अमरावती: नागपुर की तरफ जारहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक दोपहिया चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर दोपहिया वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्रपती भोकरे (62, शिरखेड) निवासी के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार दोपहर एक बजे हुई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार,राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर क्रमांक जीजे 15 एवी 4514 नागपुर की ओर तेज गति से जा रहा था। वहीं मृतक अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 34 बीएन 2485 से रॉंग साइड से आ रहे थे। जैसे ही वह आशीर्वाद बियर बार के सामने पहुंचे ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही छत्रपती की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना की जानकारी तुरंत तिवसा पुलिस को दी गई। दुर्घटना के कारण महामार्ग थोड़ी देर के लिए व्यथित हो गया था, जिसे पुलिस ने आकर सुचारु किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।