logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अंबादास दानवे का शिंदे गुट पर तीखा प्रहार, कहा- मशाल की लौ से भस्म हो जाएंगे गद्दार 


अमरावती: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे दानवे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट पर फिर एक बार हमला बोला है। चुनाव आयोग से मिले चिन्ह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि, "मशाल चिन्ह को लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया है और यह अब घर-घर तक पहुंच गया है। मशाल से निकलने वाली लौ से जितने भी गद्दार हैं वह भस्म हो जाएंगे।" दानवे एक दिन के अमरावती दौरे पर पहुंचे हैं। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट को नए नाम और चिन्ह आवंटित किए हैं। जिसके तहत शिंदे गुट को 'बाळासाहेबांची शिवसेना' और उद्धव गुट को 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम दिया है। इसी के साथ उद्धव को जलता मशाल चुनाव चिन्ह दिया है। हालांकि, शिंदे गुट को अभी चिन्ह नहीं मिला है। 

आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से की मुलाकात 

दानवे ने अपने इस दौरे में मेलघाट पहुंचे। जहां उन्होंने लक्टू और चिखलपत के गांवों का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चों और पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी के साथ फसल बर्बाद होने के बाद आत्महत्या करने वाले युवा किसान के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार से मिलने वाली योजना का लाभ मिला है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।