logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फिर शुरू हुई अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस, राणा-बोंडे ने दिखाई हरी झंडी


अमरावती: अमरावती-जबलपुर एक बार फिर से रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी है। शनिवार को जिले की सांसद नवनीत राणा और राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने अमरावती शहर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडा दिखाकर जबलपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने के बाद देशवासियों में हर्ष का माहौल है।

अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को कोरोना खत्म होने के बाद बंद कर दिया गया था. इससे अमरावती जिले के नागरिकों को काफी परेशानी हो रही थी. इस मामले की भनक लगते ही सांसद नवनीत राणा ने तुरंत केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और मांग की कि इस ट्रेन को अमरावती के लिए दोबारा शुरू किया जाए. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने सांसद राणा की मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल प्रशासन को तत्काल अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस शुरू करने का निर्देश दिया।

भुसावल और नागपुर मंडल रेल के अधिकारियों ने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए इस ट्रेन को अमरावती से छुड़ाने के लिए आवश्यक मामलों को पूरा किया। अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस आज शनिवार 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे अमरावती मॉडल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ज्ञात हो कि, ट्रेन को पुनः शुरू करने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन किया था।