logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बच्चू कडु ने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- अलसी राजा को जनता पसंद नहीं करती


अमरावती: प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बिना नाम लिया तंज कसा है। कडु ने कहा कि, "राजा बनने के बाद यदि राजा के सोने का समय निश्चित हो और उसने निश्चित समय पर ही प्रजा से मिलने का निश्चय किया हो तो वह प्रजा को स्वीकार्य नहीं है। यूँ शब्दों में कहा जाए तो देखा गया है कि आलसी राजा का राज्य अधिक समय तक नहीं टिकता।" कडु ने यह बयान उद्धव ठाकरे गुट के नेता चंद्रकांत खैरे के उस बयान के बाद दिया है, जिसमें उन्होंने कडु से उद्धव का समर्थन करने की मांग की थी।

क्या कहा था खैरे ने?

मीडिया से बात करते हुए खैरे ने कहा, "बच्चू कडू मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। हमें खुशी है कि उनके प्रयासों से विकलांगों के लिए एक मंत्रालय बनाया गया है। इसके लिए उन्हें बधाई। बच्चू कडू किसानों, विकलांगों के लिए लड़ने वाले नेता हैं। उद्धव ठाकरे उनसे प्यार करते हैं और वह उद्धव ठाकरे से प्यार करते हैं।" इसी के साथ खैरे ने दावा किया था की कडु ठाकरे का समर्थन करेंगे।

कडु ने कहा, "जब मंत्री पद की दौड़ चल रही थी तो सब हिसाब-किताब मांग रहे थे। सभी में मोटा-मोटा हिसाब मांगने की होड़ लग गई थी। लेकिन, मैं राज्य का पहला व्यक्ति था, जिसने विकलांग मंत्रालय की मांग की।"

पहले छोड़ना था पद

उद्धव ठाकरे के राज्य के महिला मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर भी कडु ने हमला बोला है। प्रहार प्रमुख ने कहा, "उद्धव ठाकरे  के पास कुछ रह नहीं गया है, इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं। अगर किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाना था तो पहले खुद मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के बजाय किसी महिला को बना देते।"